फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल स्थिति में चल रही निगम की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की कई बसें सड़कों पर खस्ताहाल स्थिति में दौड़ रही हैं। डिपो की कई बसों के शीशे टूटे हए हैं तो कई बसों की सीटें फटी और टूटी हुई हैं। निगम की बसें बिना शीशे और खस्ताहाल सीटों के ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। निगम में कई बसों पर अस्थायी तौर पर शीशे की जगह टीन लगाया हुआ है। बसों की खस्ताहालत के चलते जहां सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है, वहीं निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। कई खस्ताहाल बसें रूटों के दौरान भी आधे रास्ते में रुक जाती हैं। बीते एक माह में ऐसे करीब आधा दर्जन मामले सामने आए हैं जिनमें रूटों पर जा रही करीब आधा दर्जन बसें बीच सफर में ही खराब हो गईं।
विज्ञापन

बसों के शीशे न होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। खुली बस से बच्चों के गिरने सहित अन्य प्रकर के हादसों का डर बना रहता है। लोगों में राजेश शर्मा, अखिल चौधरी, अजय कुमार, शंभू राम, चमन चौधरी, अंशुल कुमार ने निगम प्रबंधन से बसों की हालत सुधारने की मांग की है। इस संबंध में आरएम हमीरपुर अनूप राणा का कहना है कि बसों की मरम्मत समय-समय पर की जाती है। डिपो में करीब 150 बसें हैं। खस्ताहालत बसों के बारे में पता कर उनकी मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें