फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच विभाग में फीटर और पंप ऑपरेटर्स की भर्तियां ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग जोन हमीरपुर में बीते छह माह से भर्तियों की प्रक्रिया लटकी हुई है। विभाग ने अक्तूबर माह में विभाग में पैरा फीटर, पैरा पंप ऑपरेटर और जलरक्षकों के कुल 460 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन करने के बाद जब साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी तो प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज गया। आचार संहिता लागू होने के चलते विभाग में संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को रोकना पड़ा। विधानसभा चुनाव को संपन्न हुए चार माह से भी अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग जोन हमीरपुर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 460 पदों में से जल रक्षकों के 335 पद भरे जाने हैं। जबकि पैरा फीटर और पैरा पंप ऑपरेटर के 75 पदों पर भर्ती होनी है। आईपीएच जोन हमीरपुर के तहत हमीरपुर के अलावा बिलासपुर, ऊना और मंडी जिले का धर्मपुर क्षेत्र आता है। यह सभी पद पंचायतों में चल रही आईपीएच विभाग की स्कीमों में भरे जाने हैं।

कमेटी लेगी साक्षात्कार-
ग्राम पंचायतों में चल रही पेयजल स्कीमों को सुचारु रखने के लिए रखे जाने वाले जल रक्षकों, पैरा फीटर और पैरा पंप ऑपरेटरों का साक्षात्कार एक कमेटी लेगी। इस कमेटी का प्रधान आईपीएच विभाग का संबंधित एसडीओ होगा, जबकि विभाग का जूनियर इंजीनियर और प्रधान कमेटी के मेंबर होंगे। दसवीं और बारहवीं के अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त आईटीआई से डिप्लोमा होल्डर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग करेगा भुगतान
साक्षात्कार के बाद चयनित कर्मचारियों को आईपीएच विभाग भुगतान करेगा। इसके तहत जल रक्षकों को प्रतिमाह 1750 रुपये, जबकि पैरा फीटर और पैरा पंप ऑपरेटर को 3-3 हजार रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा।

आईपीएच विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता एसके चड्ढा ने कहा कि हमीरपुर जोन के तहत जल रक्षकों, पैरा फीटर और पैरा पंप ऑपरेटरों के कुल 460 पद भरे जाने हैं। जल रक्षकों को प्रतिमाह 1750 रुपये, जबकि पैरा फीटर और पैरा पंप ऑपरेटर को 3-3 हजार रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस चुनावों से कुछेक पदों पर भर्तियां हुई थीं, लेकिन बाद में आचार संहिता के कारण भर्ती बंद करनी पड़ी। चड्ढा ने कहा कि अब शीघ्र इस सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि आईपीएच स्कीमों को सुचारु रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें