फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में निधि व आशीष रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में एथलीट मीट का आयोजन किया गया। इन खेलों का शुभारंभ कालेज प्रिंसिपल मीना सूद ने किया। इसमें दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हाई व लांग जंप आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रभारी प्रो. मनदीप ने बताया कि लड़कों की सौ मीटर दौड़ में आशीष प्रथम, अभिषेक द्वितीय तथा विक्रम तीसरे स्थान पर रहा। जबकि लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में निधि प्रथम, नीता द्वितीय तथा पूजा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

लड़कियों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में बंदना ने प्रथम, पूनम ने द्वितीय व श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों में हर्ष प्रथम व अक्षय द्वितीय रहा। लड़कियों की शॉटपुट में आरती प्रथम, बंदना द्वितीय तथा मधु तृतीय रही। लड़कों में हर्ष प्रथम, अनुज द्वितीय तथा अभिषेक तृतीय रहा। लड़कों के हाई जंप में नरेश प्रथम आशीष द्वितीय तथा अंकित तृतीय रहा। लड़कों के लांग जंप में रजत प्रथम शर्मा प्रथम, रजत बन्याल द्वितीय तथा अनुज तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में नेहा प्रथम, सीमा द्वितीय तथा श्वेता तृतीय रही। लड़कों के जैवलिन थ्रो में आशीष प्रथम, रजत द्वितीय व आकाश तृतीय रहे। लड़कियों में नेहा प्रथम, आंचल द्वितीय व दीक्षा तृतीय रही। सौ मीटर रिले दौड़ में रजत शर्मा, रजत बन्याल, आशीष व रतेश की टीम प्रथम, अमन, नीरज, सुमित व कपिल की टीम द्वितीय तथा विवेक, अनुज, अभिषेक व सूर्या तृतीय रहे। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें