हमीरपुर। जिलाभर में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हुई बारिश से एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार रात्रि से ही आसमान में बादल छाए रहे और शनिवार सुबह से ही कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं लोगों को एक बार फिर ठंड ने घेर लिया है। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोग आग सेंकते नजर आए। हालांकि दिन में कई बार हल्की धूप भी निकली लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। इसे अलावा जिला में गेहूं की फसल की लिए भी यह बारिश वरदान सिद्ध हुई है। शाम के समय मौसम अधिक ठंडा हो जाने के कारण लोग अपने घरों मे ही दुबके रहे। लोगों ने ठंड से निजात पाने के लिए हीटर और आग का प्रयोग किया। शनिवार रात तक आसमान में बादल छाए रहे।