फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवित्री कटवाल ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

विज्ञापन
अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सीएमओ हमीरपुर सावित्री कटवाल ने शनिवार को बिझड़ी तथा बड़सर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों ही अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचा। इस दौरान जब उनसे पूछा कि बिझड़ी अस्पताल का दर्जा तो बढ़ा दिया लेकिन स्वीकृत पदों पर चिकित्सकों की तैनाती कब होगी। इस बारे उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों तथा सरकार को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन


जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती हो जाएगी। इस समय बिझड़ी अस्पताल में डेपुटेशन के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। इससे पहले अस्पताल में दो चिकित्सक तैनात थे। इनमें से एक एमडी करने चंडीगढ़ चला गया जबकि दूसरी महिला चिकित्सक छुट्टी पर हैं, इसके चलते यहां पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें