फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर में 19 से बांटे जाएंगे लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों में मार्च 2017 में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुके मेधावी विद्यार्थी अपना लैपटॉप संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोम दत्त सांख्यान ने कहा है कि दसवीं कक्षा की परीक्षा में अधिकतम 690 और न्यूनतम 614, जमा दो कला संकाय में अधिकतम 460 और न्यूनतम 378, जमा दो वाणिज्य में अधिकतम 473 और न्यूनतम 399 और जमा दो साइंस में अधिकतम 489 और न्यूनतम 433 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने स्कूल के किसी भी स्टाफ को अधिकृत करके पात्र विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र लाकर लैपटॉप उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लैपटॉप हमीरपुर ब्लॉक के 19 दिसंबर, भोरंज के 20 दिसंबर, बिझड़ी के 21 दिसंबर, गलोड़ के 22 दिसंबर, नादौन के 23 दिसंबर और सुजानपुर के 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक दिए जाएंगे। सांख्यान ने कहा कि कोई भी छात्र बिना स्कूल सदस्य के न आएं क्योंकि छात्र की पहचान करना कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि लैपटॉप प्राप्त करने का प्रपत्र उच्च शिक्षा निदेशक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें