फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षक महासंघ की बैठक 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल शिक्षक महासंघ की राज्यस्तरीय त्रैमासिक बैठक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की जिला सोलन में 17 दिसंबर को 11 बजे आयोजित की जाएगी। हिमाचल शिक्षक महासंघ के प्रदेश महासचिव पवन कुमार मिश्र ने कहा है कि इस बैठक में समस्त राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी, समस्त जिलों के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान डॉ. प्रेम शर्मा करेंगे तथा उनके साथ मुख्य संरक्षक प्रो. यशवंत सिंह राणा भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा, कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम, 4-9-14 वेतन व ग्रेड-पे विसंगतियां, डीएलएड की अनिवार्यता को हटाना, प्लेसमेंट पदोन्नतियों के स्थान पर नियमित और स्थायी पदोन्नतियों को लागू करवाना, आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए नियमित आयोग की सिफारिशें शीघ्र लागू करवाना शामिल है। बाल सेविकाओं की सेवाओं को नियमित करवाना आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर डॉ. अनिल डोगरा, रमेश रणौत, श्रीराम शर्मा, अशोक, संजीव, कमल देव, राकेश, रणवीर चौहान, पंकज परमवीर, बलदेव, सुशील, कर्मचंद, प्रदीप, सुरजीत पटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें