फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से जल शक्ति विभाग की 12 पेयजल योजनाएं ठप, कई घरों में नहीं हुई आपूर्ति

Sun, 17 Aug 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन-हमीरपुर संपर्क मार्ग में निर्माणाधीन बस अड्डा के समीप हुआ भूस्खलन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। शनिवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर को हल्की धूप भी खिली, उसके बाद पुन: बारिश हुई। बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की 12 पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं, जिससे कई घरों में पेयजल की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इन योजनाओं में हमीरपुर मंडल की दो, नादौन की चार, बड़सर की तीन और भोरंज की भी तीन पेयजल योजनाएं शामिल हैं। जल शक्ति विभाग का दावा है कि पेयजल योजनाओं को जल्द ही बहाल कर लिया जाएगा। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
वहीं, गांव कंगरू में एक कच्चा घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा तहसील बमसन के तहत तीन कच्चे घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचने के साथ ही गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन

निर्माणाधीन बस अड्डा के समीप भूस्खलन होने के कारण नादौन-हमीरपुर मार्ग का कुछ हिस्सा यातायात के लिए बंद हो गया है। नादौन की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक तौर पर बाईपास का प्रयोग करना पड़ रहा है। यह संपर्क सड़क 500 मीटर की दूरी के बाद नादौन-हमीरपुर मुख्य सड़क से मिलती है। इसके अलावा कुछ वाहन चालक पक्का भरो और अणु होकर हमीरपुर बस अड्डा पहुंच रहे हैं।
भूस्खलन होने से सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा दरक गया था। इस कारण यहां पर आवागमन काफी जोखिमभरा हो गया था। अब प्रशासन ने इस मार्ग के कुछ हिस्से पर यातायात बंद किया हुआ है। इसके अलावा जिले के अन्य संपर्क मार्ग यातायात के लिए बहाल हैं।

नादौन-हमीरपुर संपर्क मार्ग में निर्माणाधीन बस अड्डा के समीप हुआ भूस्खलन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें