फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ रहा है प्रदेश : विनय कुमार

Sun, 17 Aug 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में  मार्च पास्ट की सलामी ले
विज्ञापन
हमीरपुर। 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को जिला में धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया।
विज्ञापन

समारोह में प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि यह दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हमने आजादी पाई थी। अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद हिमाचल प्रदेश के समक्ष गरीबी और साधनों की कमी जैसी कई चुनौतियां थीं, लेकिन हिमाचल के मेहनती और ईमानदार लोग बुलंद हौसलों के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहे।
वर्ष 2023 में हिमाचल ने गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना किया। इससे उबरने के लिए प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से आपदा राहत पैकेज वितरित किया। इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों को राहत एवं पुनर्वास के लिए विशेष राहत पैकेज का प्रावधान किया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र के अनुसार सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में 10 में से 6 गारंटियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर में लगभग डेढ़ दशक से लटके बस अड्डे का कार्य आरंभ करवाया गया है, जिस पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हमीरपुर शहर को नगर निगम का दर्जा दिया गया है। नादौन में ई-बस डिपो के निर्माण के लिए भी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। हमीरपुर के मिनी सचिवालय एवं उपायुक्त कार्यालय परिसर का कायाकल्प करके इसे आम जनता के लिए काफी सुविधाजनक बनाया गया है।
उपाध्यक्ष ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, आपदा के दौरान बचाव कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाने वाले होमगार्ड्स एवं अग्निशमन कर्मचारियों राकेश कुमार, रमेश चंद, मनोज कुमार और अजीत सिंह, ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आकांक्षा को सम्मानित किया। उन्होंने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, डीसी अमरजीत सिंह और एसपी भगत सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

बाल स्कूल हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में  मार्च पास्ट की सलामी ले

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें