फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुतों के हमले में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में लावारिस कुत्तों का आतंक जारी है। स्थानीय नपं के वार्ड एक के विपन कुमार सैणी पुत्र जोगिंद्र सैणी कोहला से बाइक पर घर आ रहा थे कि एक कुत्ते ने उस पर जोरदार हमला बोल दिया। कुत्ते ने विपन कुमार सैणी की टांग पर इतना जोरदार हमला किया कि विपन कुमार की टांग से खून निकल गया। उपचार के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, एक व्यक्ति ट्राले में बैैठा था और अपनी टांग ट्राले के दरवाजे पर रखी थी। उस पर भी एक लावारिस कुत्ते ने हमला बोल दिया। वह भी मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन है। स्थानीय लोगों में राजकुमार, प्रदीप सिंह, राकेश कुमार, सन्नी, राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि विशेषकर जब कोई दोपहिया वाहन पर सवार होता है तो यह कुत्ते उग्र होकर पीछे दौड़ पड़ते हैं। जिससे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि लोगों को इन लावारिस कुत्तों से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें