फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का जिला में हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। असंगठित कामगारों की वृद्धावस्था और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का जिले में मंगलवार को शुभारंभ हुआ। शुभारंभ पर उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि जिले में इस योजना के तहत अब तक 650 कामगारों का पंजीकरण कर दिया गया है, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने इस स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि योजना के तहत पेंशन धारकों को 60 वर्ष की आयु के बाद न्यूनतम 3000 रुपये की निश्चित पेंशन मिलेगी और यदि पेंशन धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी या उसके आश्रितों को पेंशन का 50 फीसदी पारिवारिक पेंशन के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें कम से कम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये मासिक तौर पर जमा करवाने होंगे। यह राशि उनकी आयु पर निर्भर करेगी। इस अवसर पर पंजीकृत लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए गए। असंगठित कामगार जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो और मासिक आय 15000 से कम हो, इस योजना के पात्र होंगे। केंद्र सरकार की ओर से पीएफ इंस्पेक्टर सन्नी वर्मा ने बताया कि एक बार लाभार्थी 18 से 40 वर्ष की आयु में योजना में शामिल हो गया तो उसे 60 वर्ष की आयु तक योगदान करना होगा। 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन धारक के खाते में सीधे 3000 रुपये की निश्चित मासिक पेंशन मिलेगी। यदि लाभार्थी 10 वर्ष से कम अवधि के भीतर योजना से बाहर निकलता है तो उसे केवल बचत बैंक ब्याज दर के साथ उसका संचित योगदान उसे वापस कर दिया जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर पर आधार कार्ड और बचत खाते का उपयोग करके स्वयं प्रमाण पत्र के माध्यम से योजना के लिए नामांकित हो सकते हैं। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक राम लाल, जिला प्रबंधक सीएससी लक्की पुरी, जिलाध्यक्ष भारत मजदूर संघ तिलक राज शर्मा, पंचायत प्रधान ऊषा विरला सहित अन्य लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें