फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की चलती बस से गिरा यात्री, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जंगलबैरी से शिमला जा रही निगम की बस का बगवाड़ा के पास अचानक दरवाजा खुलने से इसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया है। घायल को लोगों और परिवार के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

घायल हुकम चंद निवासी सपनेहड़ा मिस्त्री का काम करता है और काम पर जाने के लिए शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह सपनेहड़ा से इस बस में सवार हो गया। सुबह ही बस में काफी भीड़ थी। इस कारण व्यक्ति दरवाजे के पास ही खड़ा हो गया। अभी बस करीब एक ही किलोमीटर चली थी कि अचानक इसका दरवाजा खुल गया और व्यक्ति जमीन पर गिर गया। हादसे में व्यक्ति के सिर, पेट और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस में मामला दर्ज नहीं है। रूट पर जा रही बस भी घटनास्थल पर ही खड़ी हो गई। हालांकि, पुलिस मौके पर गई थी लेकिन, पीड़ित ने मामला दर्ज करवाने से मना किया। बस के उक्त स्थल पर खड़े रहने के कारण शिमला जाने वाले सवारियों सहित अन्य को परेशानी झेलनी पड़ी। निगम प्रबंधन ने घटना के करीब ढाई घंटे बाद रूट पर अन्य बस को भेजा। कई सवारियां देरी होने के चलते अन्य बसों और वाहनों में ही अपने गंतव्य की ओर चल दीं। वहीं निगम के चालकों की लापरवाही का सप्ताह में यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व हमीरपुर बस अड्डे पर निगम के चालक ने सेना भर्ती की कोचिंग ले रहे युवक के पैर पर बस चढ़ा दी थी। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि घटना का पता लगते ही दूसरी बस रूट पर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें