फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करे सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। शारीरिक शिक्षक बेरोजगार संघ हमीरपुर की बैठक शनिवार को डिडवीं टिक्कर में आयोजित की गई। इसमें करीब 150 बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। संघ के प्रधान मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शारीरिक शिक्षकों के लगभग 2000 पदों को भरने के दिशा निर्देश दिए थे लेकिन, जब विधानसभा में इसकी चर्चा हुई तो जेबीटी, एलटी, टीजीटी और शास्त्री के पदों को भरने के लिए चर्चा हुई।
विज्ञापन

सरकार शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरना भूल गई। इससे बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों में काफी रोष है। संघ के प्रधान ने मुख्यमंत्री से जल्द शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की गुहार लगाई है ताकि, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों और स्कूलों में खेलकूद व शारीरिक शिक्षा के विषय की पढ़ाई भी बाधित न हो। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर नीरज शर्मा, गिरीश चौधरी, कुलवंत सिंह ठाकुर, कर्मवीर, नीटू चौधरी, रमन, अशोक जरियाल, पिंकू ठाकुर, कमल कांत, किशोर शर्मा, नीलम ठाकुर आदि बेरोजगार शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें