फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबललेन एनएच पर सरपट दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के मट्टनसिद्ध से कंदरौर तक नेशनल हाईवे को डबललेन बनाने का कार्य इसी साल सितंबर अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस मखमली सड़क पर वाहन सरपट दौड़ेंगे। नेशनल हाईवे ने निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को निर्धारित समयावधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मट्टनसिद्ध से कंदरौर तक 45 किलोमीटर इस लंबे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 9 नए पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। जिसमें से दो पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें बिलासपुर और हमीरपुर सीमा पर बन्ने दी खड्ड पुल और बिकुंठ पुल बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर प्रस्तावित शेष सात पुलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। 283 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस डबललेन राष्ट्रीय उच्च मार्ग का शिलान्यास केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीते वर्ष 2016 में किया था। शिलान्यास के बाद एनएच ने टेंडर आवंटित कर कंपनी को डबललेन का कार्य सौंपा।

नए एनएच के लिए कंसलटेंट होंगे नियुक्त-
केंद्रीय मंत्री ने अपने हिमाचल दौरे के दौरान 67 नए एनएच की घोषणा भी की थी। जिसमें से एक दर्जन एनएच हमीरपुर में शामिल हैं। इन नए एनएच के लिए एनएच विभाग ने कंसलटेंट नियुक्त कर दिए हैं, जो इन नए एनएच की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपेंगे। इसके बाद इन नए एनएच की डीपीआर तैयार होगी। एनएच ने कांगड़ा जिला के रानीताल से पक्का भरो हमीरपुर तक एनएच को एनएचएआई के सुपुर्द कर दिया है। अब इस मार्ग पर सभी तरह की मरम्मत व अन्य कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की फोरलेन कंपनी ही करेगी।
विज्ञापन

बयान-
उधर, एनएच विभाग के एक्सईएन जगदीश कानूनगो ने बताया कि इसी वर्ष सितंबर अंत तक मट्टनसिद्ध से कंदरौर डबललेन एनएच का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दो पुल बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि शेष सात का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


शीघ्र ही यह 11 नए एनएच भी बनेंगे-
51 किलोमीटर लंबा बिझड़ी से दियोटसिद्ध वाया रैली जजरी, भलूं, बरठी घुमारवीं
-27 किलोमीटर लंबा बंगाणा-धनेटा-कांगू-रंगस-बलडूहक-जीहण वाया बंगाणा धनेटा
-50 किलोमीटर लंबा मानपुल-गौना-बसारल-धनेटा-टिप्पर-फाहल, गलोड़, बुधवीं, नालटी, हमीरपुर बाईपास
-34 किलोमीटर लंबा हमीरपुर मट्टनसिद्ध-दोसड़का, लंबलू, तरक्वाड़ी, भोरंज, जाहू मार्ग
-127 किमी लंबा नादौन, टिहरा सुजानपुर, संधोल, कांडापत्तन, जोगिंद्रनगर एनएच 154
-71 किमी लंबा भगेड़,-पनोल बरठीं, घोड़ी धबीरी, महारल, बिझड़ी सलौणी, गलोड, कांगू, लालहड़ी, भट्ठा।
-28 किलोमीटर डिडवीं टिक्कर, महल, भोरंज, चंदरूही, टटहेड़ी सरकाघाट
-52 किमी लंबा भोटा, जाहू कलखर, नेरचौक।
-60 किलोमीटर लंबा हमीरपुर, सुजानपुर, आलमपुर, पालमपुर।
-65 किमी लंबा बसोली थाना कलां, बंगाणा, नादौन।
-61 किमी लंबा धनेटा, बड़सर, शाहतलाई, बरठीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें