फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य और स्वच्छता एक सिक्के के दो पहलू : डॉ. कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से संपूर्ण स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र दंगड़ी के अंतर्गत गांव चौक में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कौशल और स्वास्थ्य शिक्षक राम प्रसाद शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषाहार समिति के सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया कि स्वास्थ्य और स्वच्छता एक सिक्के के दो पहलू हैं। स्वच्छता के बिना स्वास्थ्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए संपूर्ण स्वच्छता को अपनाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गंदगी से मच्छर पनपते हैं और मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, चिकनगुनिया और काला अजर आदि बीमारियां हो सकती हैं। सावधानी बरतने से इनसे बचा जा सकता है। इस अवसर पर पंचायत नौहंगी के प्रधान हंसराज, पूर्व प्रधान प्रकाश चंद, वार्ड पंच पुरषोत्तम चंद, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा, अनीता, त्रिशला, मनोरमा, रक्षा, पुनीता, बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता बशीर एवं सुजाता धीमान, आशा कार्यकर्ता स्वर्णा, निर्मला और मीना कुमारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें