फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के 214 स्कूलों का स्वच्छता के लिए पूरा हुआ निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन के तहत स्वच्छता का दावा करने वाले जिला के 214 स्कूलों का निरीक्षण पूरा हो गया है। ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से विभिन्न टीमों ने अपने-अपने ब्लॉकों में स्कूलों का निरीक्षण कर लिया है। टीमें जल्द ही अपने निरीक्षण की रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद ब्लॉक और जिला स्तर पर अव्वल रहे प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को नकद इनाम मिलेगा। यह इनाम राशि 20 हजार से लेकर पचास हजार रुपये है।
विज्ञापन

विभाग की एक टीम में एक ब्लॉक ऑफिसर, एक अध्यापक और एक पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहा। ऐसी कई टीमों ने स्वच्छता का दावा करने वाले स्कूलों का निरीक्षण किया है। अब विभाग द्वारा तय मापदंडों पर खरा उतरने वाले स्कूलों की रिपोर्ट यह टीमें विभाग को सौंपगी। रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा अव्वल स्कूलों का चयन किया जाएगा। जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन अनिल पटियाल का कहना है कि टीमों ने अपने अपने ब्लॉकों के स्कूलों का निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही टीमें अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद स्वच्छता में अव्वल रहे स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें