नादौन (हमीरपुर)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक नादौन सुखविंद्र सुक्खू का जन्म दिवस सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर युवा कांग्रेस ने अध्यक्ष डिंपल कटोच की अगुवाई में केक काट कर सुक्खू को जन्म दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी, बीडीसी विक्रम कटोच, पवन शर्मा, मोती जोशी, रामू, अंकज धीमान, शशि परमार, सरदारी लाल, नितिन अंगारिया, कमल सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस द्वारा इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 59 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। हमीरपुर अस्पताल से आई विभाग की टीम का नेतृत्व खंड चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कौशल ने किया। इसके अलावा डॉ. हितेश, कमलेश शर्मा, विपिन ठाकुर की टीम की देखरेख में शिविर आरंभ हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कै. पृथ्वी चंद, अमित, सुनील कौशल, नरेंद्र सोनी, बलदेव चौधरी, बीरबल, पवन शर्मा, बलदेव, मौंटी कश्यप, अशोक, नसीब, ओम राय सहित अन्य उपस्थित रहे।