फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में आईपीएच के बाद अब लोनिवि का डिवीजन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा की 33 पंचायतों की करीब एक लाख जनता को आईपीएच और पीडब्ल्यूडी के कार्यों को करवाने के लिए अब बड़सर नहीं जाना पड़ेगा। उपमंडल के लोगों को मीलों के सफर से छुटकारा मिल गया है। वीरवार को शिमला में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में भोरंज में लोनिवि का डिवीजन खोलने को मंजूरी दे दी गई है। जबकि, आईपीएच डिवीजन की कुछ दिन पूर्व ही अधिसूचना जारी हो चुकी है। भोरंज विधानसभा के लगभग एक लाख से अधिक लोगों को आईपीएच और लोनिवि के डिवीजन खुलने से लाभ होगा। पूर्व में पीडब्ल्यूडी से संबंधित कार्यों को करवाने के लिए लगभग 40 किलोमीटर दूर बड़सर जाना पड़ता था।
विज्ञापन

भोरंज के लोगों की काफी समय से मांग थी कि भोरंज में आईपीएच और लोनिवि का डिवीजन खोला जाए। भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने मुख्यमंत्री के भोरंज विधानसभा के दौरे के दौरान इन दो मांगों को प्रमुखता से रखा था। जिस पर मुख्यमंत्री ने उसी समय आईपीएच और लोनिवि डिवीजन खोलने की घोषणा की थी। लोगों में राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, संत राम, अमर सिंह, कुलदीप कुमार, प्रकाश चंद, कमलेश, पदमा शर्मा, पवन कुमार, अशोक कुमार, कमल कुमार, सुजय कुमार, मुंशी राम, रमेश चंद का कहना है कि डिवीजन स्तरीय कार्य करवाने के लिए पहले बड़सर जाना पड़ता था परंतु अब सभी कार्य भोरंज में होने से समय और धन की बचत होगी। उधर, भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी का कहना है कि उनका मुख्य लक्ष्य लोगों को उनके घर द्वारा पर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। भोरंज की जनता को आईपीएच और लोनिवि के डिविजन कार्यालय के रूप में बड़ी राहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदान की है, जिसके लिए वह भोरंज की समस्त जनता की तरफ से उनका आभार प्रकट करतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें