फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन का स्थाई हल न होने पर रिटायर्ड एचआरटीसी कर्मी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक वीरवार को जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में एचआरटीसी वर्कशॉप के पास मंदिर प्रांगण में हुई। इसमें जिलाभर से सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में जनवरी माह में कर्मचारियों को देरी से पेंशन देने पर रोष व्यक्त किया गया। वहीं, पेंशन मसले का सरकार और निगम प्रबंधन की ओर से कोई स्थायी समाधान न करने पर आक्रोश जताया गया। कर्मचारियों ने कहा कि डीए के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जबकि, 3 नवंबर 2018 को मंच की निगम प्रबंध निदेशक के साथ हुई बैठक में दिसंबर 2018 तक सेवानिवृत्ति के सभी मामलों को निपटाने का आश्वासन मिला था।
विज्ञापन

20 सालों से इंक्रीमेंट के मामले एक साल पूर्व हेड ऑफिस चले गए हैं लेकिन, अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया है और न ही डीए का बकाया मिला है। अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के समय सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इसके बावजूद भाजपा सरकार बने एक साल का समय हो गया लेकिन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं हुआ। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से मांग की है कि एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का बजट में स्थायी समाधान किया जाए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष कश्मीर सोनी, उपप्रधान बलदेव सिंह, आज्ञा राम, खुशी मोहम्मद, सवर्ण सिंह, ज्ञान चंद, रूप चंद, हरनाम सिंह, रघुनाथ, योगराज, बलदेव चौधरी, किशन चंद, बलि राम, जोगिंद्र सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें