फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में 23 फरवरी को होगा पर्यावरण प्रेमी सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल, पीपल-नीम-तुलसी अभियान एवं उज्ज्वल भारत मिशन के तत्वावधान से गंगा सागर जनकपुर नेपाल में 23 फरवरी को पर्यावरण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत और नेपाल में कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमी भाग लेंगे। प्रदेश में इस अभियान के प्रमुख डॉ. रमेश डोगरा ने कहा कि धरती के शृंगार के साथ सामाजिक सेवा करना अब जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। बिहार के पीपल बाबा डॉ. धमेंद्र के इस अभियान के साथ जुड़कर प्रदेश में भी इस सपने को साकार किया जाएगा। हालांकि, यह अभियान बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पर्यावरण प्रेमियों को एकत्रित करने के साथ उन्हें सम्मानित करने का कार्य भी किया जा रहा है ताकि, एक बड़े आंदोलन के रूप में पर्यावरण को बचाया जा सके। डॉ. डोगरा ने कहा कि पीपल का पौधा लगाओ और 24 घंटे आक्सीजन पाओ के नारे के साथ पौधरोपण किया जाएगा और साथ ही नीम और तुलसी के पौधे को लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान में देशभर में करीब दस हजार लोग जुड़ चुके हैं। नेपाल में 23 फरवरी को 11:45 से 5 बजे तक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले पर्यावरण प्रेमी या वृक्ष मित्र डॉ. धमेंद्र को सूचित करें ताकि, समारोह में जाने की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें