फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी से अधिक अंक लेने वाली छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना विभाग हमीरपुर और जिला प्रशासन के सहयोग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शिक्षा खंड गलोड़ की दसवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली विभिन्न स्कूलों की 50 मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला गलोड़ से इस कार्यक्रम में 12 मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एनआईटी हमीरपुर के प्रो. अनूप ने बच्चों को कॅरिअर काउंसलिंग के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स तथा जानकारियां दीं। उन्होंने मेडिकल, नॉन मेडिकल, वाणिज्य तथा आर्ट्स संकायों में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को उनकी अभिरुचि के अनुरूप कार्यक्षेत्र का चुनाव करने को कहा। छात्राओं ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर समूहगान प्रस्तुत कर लोगों को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर आईएएस प्रोबेशनर जफर इकबाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य मदन लाल बनियाल, लीगल आफिसर उपेंद्र परमार के अतिरिक्त स्कूल के अध्यापक और बच्चों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें