फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्रधान का चुनाव रद्द, तीन अन्य को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पंचायती राज विभाग ने गलत जानकारी देने और अनियमितताओं पर हमीरपुर जिले के चार पंचायत प्रधानों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने बिझड़ी ब्लॉक के एक प्रधान का चुनाव रद्द कर दिया है। पंचायत प्रधान पर चुनाव के दौरान गलत शपथ पत्र देने का आरोप साबित हो गया है। एसडीएम बड़सर ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया कि पंचायत प्रधान ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसकी जानकारी उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान दिए शपथ पत्र में छुपाई। राजस्व विभाग की तफ्तीश में भी यह आरोप साबित हुए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत प्रधान ने बीते दिनों उपायुक्त हमीरपुर के पास अपील की थी, लेकिन उपायुक्त ने भी एसडीएम की जांच रिपोर्ट को सही मानते हुए अपील को खारिज कर दिया। जिसके बाद पंचायती राज विभाग ने प्रधान को पंद्रह दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन, प्रधान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके साथ ही हमीरपुर न्यायालय ने पंचायत रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर अपने चहेतों को लाभ देने के आरोप में नादौन ब्लाक के एक प्रधान को दोषी ठहराया है। जबकि भोरंज ब्लाक के प्रधान को सरकारी धनराशि के गबन और बिझड़ी ब्लॉक की एक अन्य पंचायत प्रधान को सोलर लाइटों में अनियमितता के आरोप में दोषी पाया है। जिसके बाद विभाग ने इन तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। उधर, जिला पंचायती अधिकारी रमेश कपूर का कहना है कि बिझड़ी ब्लॉक की दो, नादौन और भोरंज ब्लॉक की पंचायत के प्रधान पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी तरह की गड़बड़ी सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें