Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
हमीरपुर। जिला में शनिवार को 11 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं टौणी देवी स्वास्थ्य खंड के तहत झंबर गांव के 64 साल के एक व्यक्ति ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री कहा कि शनिवार को जिला में रैपिड एंटीजन के 599 सैंपल लिए गए, जिनमें 11 पॉजिटिव निकले। जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट में कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया।