हमीरपुर। जिले में मंगलवार को 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 43 और आरटीपीसीआर में 61 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आारके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 234 सैंपल लिए गए। जिनमें से 43 पॉजिटिव निकले। वहीं, 61 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं। एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत भी हुई है, लेकिन उसका कारण प्रसव के दौरान अत्यधिक खून बहना है।
डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर बिल्कुल घर से बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना टेस्ट करवाएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लें और अपने प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।