फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगम केंद्र में शुरू हुआ बिजली बिल काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मिनी सचिवालय स्थित सुगम केंद्र हमीरपुर में बिजली बिल जमा करवाने का काउंटर शुरू हो गया है। करीब दो माह पूर्व बिजली बोर्ड ने केंद्र में स्थापित काउंटर को किसी कारणवश बंद कर दिया था। जिसके बाद शहर के सभी लोगों को बिजली बिल जमा करवाने के लिए भोटा चौक स्थित बिजली बोर्ड के उपमंडल कार्यालय दो में जाना पड़ता था। इससे शहर के ऊपरी हिस्से के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। पूरे शहर के बिल एक ही कार्यालय में जमा होने से दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। अब लोगों की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए बिजली बोर्ड ने सुगम केंद्र हमीरपुर में बिजली बिल जमा करवाने के लिए काउंटर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

काउंटर के शुरू होते ही सुगम केंद्र में बिजली बिल जमा करवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। वहीं इस काउंटर के शुरू होने से भोटा चौक स्थित कार्यालय में भी लोगों की भीड़ में कमी आई है। अब जिस बिल को जमा करवाने के लिए लोग घंटों लाइनों में लगे रहते थे, सुगम केंद्र में वह बिल जल्दी जमा हो जा रहा है। इस संबंध में बिजली बोर्ड हमीरपुर के एक्सईएन केके भारद्वाज का कहना है कि सुगम केंद्र हमीरपुर में बिजली बिल काउंटर शुरू कर दिया है। लोग काउंटर पर आकर बिजली बिल जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें