हमीरपुर। पुलिस पब्लिक एसोसिएशन हमीरपुर की अहम बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने की। इस मौके पर डीएसपी रेणु शर्मा, हितेश लखनपाल भी मौजूद रहे। बैठक में पुलिस पब्लिक एसोसिएशन की आगामी दिनों के लिए रणनीति बनाई गई और एसोसिएशन की सदस्यता को बढ़ाने के लिए चर्चा की गई। इसके साथ ही जिला में पुलिस के साथ किस तरह तालमेल बनाकर कार्य किया जाए, इसके लिए खाका तैयार किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बैठक में आगामी दिनों के लिए प्लानिंग की गई है। किस तरह से जिला में कार्य किया जाए, इसके लिए रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा लोग पीपीए से जुडे़ंगे इससे पुलिस को लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर पीपीए अध्यक्ष रमेश ने कहा कि बैठक में पुलिस के साथ आगामी दिनों में किस तरह से काम करना है, पर चर्चा हुई। स्कूलों में जागरूकता शिविर, नशे पर नकेल कसने के लिए कैसे कार्य किया जाए, इन सभी पर आगामी रणनीति बनाई गई। बैठक में महासचिव राजीव पुरी, मेहर सिंह, सुभाष, राजन, संजीव, नेक राम, किशोर सिंह, अजय पुरी, मुनीष पुरी, जसवंत सिंह, प्रेस सचिव जसवीर कुमार, अरविंद्र सिंह और रिपिन कपिल मौजूद रहे।