फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौणी देवी तहसील के दर्जनों गांवों चार दिन से प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी क्षेत्र में दर्जनों गांवों के लोग लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से पिछले चार दिनों से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। सड़क की कटिंग का मलबा जगह-जगह फेंकने से मुख्य पाइप कई जगह से टूट गए हैं। जिससे पीने के पानी की सप्लाई बिल्कुल बाधित है। टौणी देवी से गवारडू सड़क पर इन दिनों सड़क को चौड़ा करने का काम चला हुआ है। सड़क की कटिंग के मलबे को जगह-जगह फेंका जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इस पर कोई रोक नहीं लगा पाया है। इससे पर्यावरण के साथ भूमि को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

टौणी देवी के साथ ही क्षेत्र के गवारडू, लोहाखर, करसोह, कसवाड़, बाहल, झोखर, काहलवा, टपरे, दरकोटी, अप्पर दरोगण, छत्रैल, ककडियार, नाड़सी, नौहगी, बारीं, चाहड़, सिसवां, बसंतपुर, घलोट, बग्गी, कोहली, ढांगू, स्वाहलवा, गब्बा और कराड़ा क्षेत्र के कई गांवों में चार दिन से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को ठंड और मूसलाधार बरसात के बावजूद पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही है तथा गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। टौणी देवी से बीडीसी और जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य प्रेमलता ठाकुर ने प्रमुखता से विभाग के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने आईपीएच विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। जिससे लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग से डंपिंग साइट चिह्नित करने की मांग की है तथा जगह-जगह फेंके जा रहे मलबे की प्रक्रिया को बंद करने का आग्रह किया है। वहीं, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग बारीं मंदिर अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमार का कहना है कि टौणी देवी से गवारडू मार्ग पर कई स्थानों पर पाइप टूट गए हैं। मंगलवार को छुट्टी के दिन भी वह कर्मियों के साथ पाइपों को जोड़ने के कार्य में जुटे रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बुधवार सुबह तक पीने के पानी की आपूर्ति सभी गांवों में कर दी जाएगी। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता टौणी देवी मंडल संतोष कटोच का कहना है कि टौणी देवी से ऊहल मार्ग पर कुछ स्थानों पर कटिंग की जा रही है, लेकिन इससे पेयजल पाइप टूटे हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। आगामी दिनों में इसका ध्यान रखा जाएगा तथा उचित निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें