फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से एक माह में उखड़ी बजरी

विज्ञापन
एक माह में पहले हुआ पैचवर्क, दोपहिया वाहन हो रहे स्किड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)।
बड़सर से शाहतलाई सड़क मार्ग पर एक माह के भीतर ही टारिंग उखड़ गई है। इससे लोनिवि के पैचवर्क कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। इस मार्ग पर करीब एक माह पहले लाखों रुपये खर्च कर विभाग ने पैचवर्क और टारिंग करवाई थी, लेकिन बजरी एक माह के भीतर ही उखड़ गई है। बजरी उखड़ने पर सड़क पर बाइकें समेत अन्य दोपहिया वाहन स्किड होने लगे हैं। मार्ग पर हर वक्त दुघर्टना का अंदेशा बना हुआ है। इससे लोक निर्माण विभाग की कार्य गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के लोगों ने विभाग और ठेकेदार पर सवाल उठाए हैं तथा पैचवर्क दोबारा करवाने की मांग उठाई है।

बड़सर शाहतलाई मार्ग में पीडब्ल्यूडी ने एक माह पहले ठेकेदार के माध्यम से हरसौर तक पैचवर्क करवाया था। एक माह के भीतर ही पैच उखड़ गए हैं। हालत यह है कि सड़क में दोबारा गड्ढे हो गए हैं तथा बजरी सड़क में बिखर गई है। इससे सड़क में चालकों की बाइकें फिसलने लगी हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सड़क की बजरी उखड़ने की फोटो वायरल हो गई है। इसके बावजूद विभाग के कानों तक जूं तक नहीं रेंग पा रही है। क्षेत्रवासियों सुनील कुमार, रमेश चंद, राज शर्मा, विकास कुमार, रमन कुमार, राम चंद सहित का कहना है कि बड़सर शाहतलाई सड़क में बजरी उखड़ने से वाहनों को दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विभाग को सड़क मार्ग की स्वयं पैचवर्क करने तथा घटिया कार्य करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता संतोष कटोच का कहना है कि ठेकेदार के माध्यम से पैचवर्क कार्य करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बजरी उखड़ने पर ठेकेदार को दोबारा पैचवर्क करना होगा तथा उसे पेनल्टी भरनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें