फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय बाल सम्मेलन में 1005 विद्यार्थी लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन


सम्मेलन में चयनित विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

उपमंडल स्तर पर आयोजित सम्मेलन में 2401 विद्यार्थियों ने लिया था भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलाभर के पांच उपमंडलों से 1005 विद्यार्थी जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उपमंडल स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान सम्मेलन में विद्यार्थियों ने तीन विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऐसे में अब विद्यार्थियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थी नवंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चार गतिविधियों में भाग लेंगे। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन सीधे तौर पर होगा, जबकि खंड स्तर पर विद्यार्थियों के लिए तीन ही गतिविधियां आयोजित की गई थीं।

जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए जिलाभर के निजी और सरकारी स्कूलों से छठी से आठवीं कक्षा तक के 2401 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। खंड स्तर पर विद्यार्थियों के लिए विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, गणित ओलंपियाड और प्रश्नोत्तरी प्रयोगिता आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों ने जूनियर (छठी से आठवीं), सीनियर (नौवीं से दसवीं) और सीनियर सेकेंडरी वर्गों (ग्यारहवीं और बारहवीं) कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हिमकॉस्टे की ओर से किया जाता है ताकि स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिल सके। सम्मेलन आयोजन की तिथियों का निर्धारण भी हिमकॉस्टे की ओर से ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यान:

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि उपमंडल स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान सम्मेलन में 1005 विद्यार्थी जिलास्तर के लिए चयनित हुए हैं। नवंबर के दूसरे सप्ताह में जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों के मॉडल तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें