फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में 10 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 22 Mar 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बालयोगी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रहे मेले के दौरान शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

धूप खिलने से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर के समय श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई, लेकिन शाम के समय दोबारा श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ। शनिवार को मंदिर में कुल 21 लाख 9 हजार 841 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। इसमें 14 लाख 63 हजार 991 रुपये बतौर चढ़ावा (ऑफरिंग) और 6 लाख 45 हजार 850 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए।
श्रद्धालुओं ने 766 ग्राम 300 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। विदेशी मुद्रा में भी भक्तों ने अपनी श्रद्धा प्रकट की। मंदिर को 231 अमेरिकी डॉलर, 220 कनाडा डॉलर और 15 इंग्लैंड पाउंड प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त यूएई, कुवैत और सऊदी अरब की मुद्रा भी चढ़ावे के रूप में मिली, जबकि अन्य विदेशी मुद्राएं नहीं आईं। रविवार को छुट्टी होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि मेले के चलते श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और मंदिर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें