फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 100 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे कृत्रिम अंग

Wed, 21 Jun 2023 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर 100 दिव्यांग स्कूली विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। इससे दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूलों में पढ़ाई करने में आसानी होगी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें स्कूल में थैरेपी की सुविधा भी मिलेगी। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 113 विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंगों के साथ ही सहायक सामग्री पहुंच गई है। शीघ्र ही शिक्षा खंड स्तर पर विद्यार्थियों को इनका आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
















डाइट की ओर से अगस्त 2022 में खंड स्तर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए थे। इसमें कृत्रिम अंग निर्माता एलिम्को कंपनी की ओर से दिव्यांग बच्चों की जांच की गई थी और 100 विद्यार्थियों का चयन कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए किया गया था। अब कंपनी की ओर से विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार उन्हें व्हीलचेयर, सीपी चेयर सहित अन्य 113 कृत्रिम अंग भेजे गए हैं।















इससे विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर पढ़ाई करने और थैरेपी लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वर्तमान में जिले के विभिन्न स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक 240 विद्यार्थी दाखिल हैं। जबकि 80 दिव्यांग बच्चों को घरों पर पढ़ाई करवाई जाती है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष समग्र शिक्षा के तहत अलग बजट जारी किया जाता है।
विज्ञापन
















दिव्यांग विद्यार्थियों के समन्वयक विरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले के 100 दिव्यांग विद्यार्थियों को व्हीलचेयर, सीपी चेयर सहित अन्य कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। कंपनी की ओर से सामग्री आ गई है। शीघ्र ही खंड स्तर पर उसका आवंटन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी घर से शिक्षा ग्रहण कर रहे है, उन्हें घर पर ही सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें