फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार सोलर लाइटों से जगमगाएंगी पंचायतें

Wed, 27 Jan 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की पंचायत अब सोलर लाइटों की रोशनी से जगमाएंगी। दस हजार सोलर लाइटें प्रदेश के लिए सेंक्शन होकर आ गई हैं। ऊर्जा मंत्रालय से हिमाचल प्रदेश के लिए दस हजार सोलर लाइटें सेंक्शन हुई हैं।
विज्ञापन


नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की डिमांड पर सोलर लाइटें पंचायतों में उपलब्ध करवाई जाएंगी। पंचायत की डिमांड के अनुसार लाइटें पंचायतों को मिलेंगी। हिम ऊर्जा विभाग अब सोलर लाइटों का आवंटन पंचायतों की डिमांड पर शुरू करेगा। हिम ऊर्जा विभाग की मानें तो जवाहर लाल नेहरू सोलर मिशन के तहत ऊर्जा मंत्रालय ने दस हजार सोलर लाइटों को मंजूरी दी है। लाइटें विभाग के पास पहुंच चुकी हैं।

डिमांड के अनुसार पंचायतों को सोलर लाइटें वितरित की जाएंगी। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने अब कार्यभार संभाल लिया है। पंचायतों की डिमांड के अनुसार सोलर लाइटें दी जाएंगी। संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को लाइटों की डिमांड हिम ऊर्जा विभाग के पास देनी होगी। सोलर लाइटें पंचायतों को 90 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। मात्र दस फीसदी का भुगतान संबंधित पंचायत को करना होगा। हिम ऊर्जा विभाग ने 66940 सोलर लाइटों की प्रपोजल भेजी थी। जिनमें से प्रथम चरण में दस हजार लाइटों को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


दस हजार सोलर लाइटें प्रदेश के लिए सेंक्शन हुई हैं। विभाग ने 66940 सोलर लाइटों की प्रपोजल भेजी थी। जिसमें से प्रथम चरण में दस हजार लाइटों को मंजूरी मिली है। पंचायतों की डिमांड के अनुसार लाइटें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

-पन्ना लाल, एपीआरओ हिम ऊर्जा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें