फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा विभाग, टैंकों की सफाई हो गई शुरू

Sun, 24 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदा पेयजल सप्लाई करने के बाद आईपीएच विभाग जाग गया है। हथली पेयजल योजना के टैंकों की सफाई शुरू हो गई है। विभागीय अफसरों ने योजना का मुआयना कर सफाई करने के आदेश कर्मचारियों को दिए थे।
विज्ञापन


उसके बाद पेयजल भंडारण टैंकों को खाली करवाकर साफ कर दिया है। वहीं फिल्टर बेड को भी साफ किया जा रहा है। हथली पेयजल योजना से हमीरपुर शहर को पेयजल की सप्लाई होती है।

अमर उजाला ने 22 जनवरी शुक्रवार को ‘टैंकों में जमी काई वाला पानी ही पिला रहा विभाग’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया। अफसरों ने योजना का मुआयना किया और उसके बाद सभी टैंकों की सफाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन



अरसे से विभाग पेयजल भंडारण टैंकों की बिना सफाई किए पानी की सप्लाई कर रहा था। रविवार को विभाग ने दो पेयजल भंडारण टैंकों को खाली कर इन्हें साफ किया। फिल्टर बेड की रेत को भी निकाला गया। तीसरे पेयजल भंडारण टैंक के गंदे पानी को भी शाम के समय खाली कर दिया गया। तीसरे पेयजल भंडारण टैंक की सफाई सोमवार को होगी। विभाग ने फिल्टर बेड को भी दुरुस्त किया है।
....
पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिल्टर बैडों को भी साफ किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई जल्द करवाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-नीरज भोगल, एक्सईएन आईपीएच विभाग हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें