फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 10 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से आरटी-पीसीआर टेस्ट में 4 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 6 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में चौकी कनकरी गांव की 65 वर्षीय महिला और 9 वर्षीय लड़की तथा दंगड़ी क्षेत्र के गांव रोहल की 40 और 48 वर्षीय दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन

डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1125 सैंपल लिए गए, जिनमें से 6 पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव पाए गए लोगों में खियाह क्षेत्र के गांव पनयाली का 11 वर्षीय लड़का और 44 वर्षीय व्यक्ति, भबराड़ी की 42 वर्षीय महिला, कुठेड़ा का 33 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के वार्ड नंबर-9 की 38 वर्षीय महिला और जाहू की 46 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें