फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कंबोडिया पहुंचा हिमाचल प्रदेश के मेधावियों का दल, विश्व के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का किया दौरा

Tue, 11 Feb 2025 06:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश से शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश गए 50 मेधावी विद्यार्थियों के दल ने मंगलवार को कंबोडिया स्थित विश्व प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर का दौरा किया। अंगकोर वाट कंबोडिया के अंकोर क्षेत्र में स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मंदिर है, जो 162.6 हेक्टेयर (402 एकड़) में फैला हुआ है। 
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों के दल ने कंबोडिया में स्थित विश्व प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर का दौरा किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अगुवाई में शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश गए 50 मेधावी विद्यार्थियों के दल ने मंगलवार को कंबोडिया स्थित विश्व प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इस भव्य मंदिर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य कला की जानकारी प्राप्त की। शिक्षा मंत्री के साथ पूर्व सीपीएस आशीष बुटेल, समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित अन्य अधिकारी भी इस यात्रा में शामिल हैं।

विज्ञापन


अंगकोर वाट कंबोडिया के अंकोर क्षेत्र में स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मंदिर है, जो 162.6 हेक्टेयर (402 एकड़) में फैला हुआ है। विद्यार्थियों ने इस ऐतिहासिक धरोहर के विस्तृत परिसर का भ्रमण किया और मंदिर की जटिल नक्काशी, विशाल खंभों और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए सीखने का अनूठा अवसर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह सिर्फ भ्रमण नहीं, बल्कि सीखने का एक अनूठा अवसर है। कक्षा से बाहर निकलकर विश्व की महान धरोहरों को नजदीक से देखने और समझने से उनका वैश्विक दृष्टिकोण विकसित होगा। वे अपनी संस्कृति और अन्य सभ्यताओं के बीच संबंधों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।

सिंगापुर के विज्ञान और नवाचार को भी जानेंगे विद्यार्थी
कंबोडिया के बाद यह शैक्षणिक दल सिंगापुर के लिए रवाना होगा, जहां वे आधुनिक विज्ञान, तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू होंगे। यह दल सिंगापुर साइंस सेंटर और ओमनी थिएटर जाकर वहां विज्ञान और तकनीकी प्रगति की जानकारी हासिल करेगा। विद्यार्थी यूनिवर्सल स्टूडियो, टाइम कैप्सूल और सिंगापुर फ्लायर जाकर डिजिटल तकनीक और मनोरंजन उद्योग में विज्ञान के प्रभाव से भी रूबरू होंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें