फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : हिमाचल में पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली 108 सड़कों का ग्राउंड सर्वे शुरू, सरकार को वापस लौटाई फाइल

Fri, 06 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत 108 बस्तियों की सड़क का सर्वे शुरू कर दिया है। अब विभाग नए सिरे से सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत 108 बस्तियों की सड़क का सर्वे शुरू कर दिया है। कुल 1560 सड़कों के साथ इनकी भी सर्वे रिपोर्ट पहले केंद्र को मंजूरी के लिए भेजी गई थी, लेकिन इसमें से इन सड़कों को आपत्ति लगाकर लौटाया गया है। अब विभाग नए सिरे से सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


इन सड़कों को फोटोग्राफ और सड़कों की लंबाई, फॉरेस्ट क्लीयर की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। हालांकि विभाग का मानना है कि वे बस्तियां हैं, जिन्हें सड़कों से जोड़ने के लिए न तो फॉरेस्ट क्लीयरेंस की जरूरत है और न ही किसी व्यक्ति की जमीन इन सड़कों के बीच आएगी। अब इसे सर्वे रिपोर्ट में विस्तार से दर्शाया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में हिमाचल की 1003 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। प्रदेश की 103 बस्तियों की सड़कों पर आपत्ति जताई जबकि 400 सड़कों की सर्वे रिपोर्ट रिजेक्ट हुई है। कुल 1560 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजी गई थी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिन सड़कों पर आपत्ति लगाई गई है। उसे सही तरीके से केंद्र को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal: सीएम बोले- चरणबद्ध तरीके से प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, बच्चों को मिलेंगी स्टील की बोतलें
 

विज्ञापन

हिमाचल में हर बस्तियों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र से सड़क की सर्वे रिपोर्ट को क्लीयरेंस मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की डीपीआर तैयार करेगा। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार हिमाचल सरकार को सड़क निर्माण के लिए पैसा जारी करेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में ढाई सौ आबादी वाले बस्तियों को सड़क से जोड़ा जा रहा है। इसमें उन सड़कों को भी शामिल किया है जो कच्ची हैं। नाबार्ड के तहत बनी सड़कों को भी इसमें शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें