फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal High Court: हिमाचल हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के भरे जाएंगे 187 पद, पढ़ें फुल डिटेल एक क्लिक में

Fri, 29 Nov 2024 08:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जा रहे हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जा रहे हैं। जिसके लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवा तय की गई अवधि तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन देखें।

विज्ञापन


आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसमें अनारक्षित और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन वर्ग में आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 के बीच होनी चाहिए। इसी तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 के बीच तय की गई है। इसके अलावा सरकारी नौकरी में सेवारत वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 निर्धारित की गई है।

क्लर्क के 63 पद, स्टेनोग्राफर के 52 पद
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के कुल 187 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें सबसे अधिक क्लर्क के 63 पद भरे जाएंगे। जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसी तरह से स्टेनोग्राफर के कुल 52 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध पर भरे जाएंगे। इसके अलावा के ड्राइवर के कुल 6 पद रेगुलर तौर पर भरे जाने हैं। वहीं, 66 पद प्यून के भरे जाएंगे। इसमें 64 पद रेगुलर और 2 पद डेली वेजेस पर भरे जाएंगे। विभिन्न श्रेणियों में पे मेट्रिक 18 हजार से 81,200 तय किया है।
विज्ञापन


आवेदन कैसे करें
  1. आधिकारिक वेबसाइट https://hphighcourt.nic.in/ पर जाएं।
  2. 'Recruitment 2024' अनुभाग में आवेदन फॉर्म भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  4. आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य ले लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें