फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दसवीं की परीक्षा में लड़कियां रहीं आगे

Mon, 20 May 2013 04:02 PM IST
धर्मशाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी बेटियों ने बाजी मारी। मेरिट लिस्ट में कुल 32 बच्चों ने स्थान हासिल किया है, जिसमें 23 लड़कियों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में निजी स्कूलों का फिर दबदबा रहा। टॉप टेन में सरकारी स्कूलों से केवल एक ही छात्रा शुमार हुई।

राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर की गरिमा वर्मा नौवें रैंक पर रहीं।

सोलन के आर्यन पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल झीड़ीवाला की वैष्णवी ठाकुर ने 681 अंक लेकर परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया।

सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल घुमारवी के वैभव वशिष्ठ, एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन की आंचल गुप्ता, एसवीएम हाई स्कूल दलाश (कुल्लू) के निखिल शर्मा तथा आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर की ईशा 679 अंक ले कर द्वितीय स्थान पर रहे।

वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल पुंघ, सुंदरनगर के अंकित ठाकुर 676 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा परिणाम 61.16 फीसदी रहा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि दसवीं की वार्षिक परीक्षा में कुल 1,45,020 परीक्षार्थी बैठे, जिनमें से 88,688 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 9009 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट घोषित किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मैट्रिक कक्षा के जो विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन या पुनर्निरीक्षण करवाना चाहते हैं वे क्रमश: 200 व 150 रुपए प्रति उत्तर पुस्तिका की दर से शुल्क देकर 2 जून 2013 तक अपने फॉर्म बिना मूल प्रमाण पत्र के जमा करवा सकते हैं।

सुविधा के लिए करें संपर्क
बोर्ड सचिव ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड के मुख्य कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892 242149, 242148, 242151, 242144, 242128, 242146 पर सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें