फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Case Mandi: एक करोड़ की ठगी का मामला: खाते फ्रीज करने में जुटी पुलिस; ऐसे फ्रॉड का शिकार हुआ था व्यक्ति

Sun, 24 Nov 2024 07:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक करोड़ रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
फ्रॉड केस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के एक व्यक्ति से उपहार की कस्टम ड्यूटी और फिर दूतावास कर्मचारी बनकर एक करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर पुलिस ने जांच तेज करते हुए खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर पुलिस व्यक्ति की ओर से भेजे गए खातों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि व्यक्ति ने किन-किन खातों में पैसे ट्रांसफर किए हैं। उन सब का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके बाद शातिरों के खातों को फ्रीज करवाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शातिरों ने पहले गिफ्ट की कस्टम ड्यूटी के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद शातिरों ने ठगी का खेल खेला और दूतावास कर्मचारी के नाम पर सक्रिय होकर 20 लाख रुपये दिलाने की एवज में 80 लाख रुपये और ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी मध्य जोन में केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह सोशल मीडिया के माध्यम से एक विदेशी महिला के संपर्क में आया। उसने उसे एक उपहार भेजा। उस उपहार को कस्टम से प्राप्त के लिए विभिन्न करों के नाम पर उससे लगभग 20 लाख की धोखाधड़ी हुई। बाद में किसी व्यक्ति ने खुद को दूतावास का कर्मचारी बताकर 80 लाख रुपये और ठग लिया। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस थाना मंडी मध्य जोन में धारा 318 (4), 319 (2) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी सीआईडी संजीव रंजन ओझा ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस थाना मंडी में केस दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें