फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramkrishna Mission Ashram Controversy: रामकृष्ण मिशन आश्रम में पथराव मामले में चार एफआईआर दर्ज

Mon, 18 Nov 2024 08:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के रामकृष्ण मिशन आश्रम में शनिवार देर रात पथराव के मामले में पुलिस ने अभी तक चार एफआईआर दर्ज कर दी हैं। 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में शनिवार रात हुए पथराव के मामले में पुलिस ने अभी तक चार एफआईआर दर्ज कर दी हैं। इसमें दोनों पक्षों में हुए पथराव में पुलिस कर्मचारियों को आईं चोटों को लेकर दो केस दर्ज किए गए हैं। वहीं एक मामला उस दिन धार्मिक कार्यक्रम के लिए बाहर से आने वाले लोगों और चौथी एफआईआर रामकृष्ण मिशन आश्रम की ओर से दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन


एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि रामकृष्ण मिशन आश्रम को जब भी भी सुरक्षा चाहिए थी, सुरक्षा मुहैया करवाई गई। शनिवार को भी बाहर से आने वाले लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। इस दौरान एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद थे। आपराधिक घटना में जिसकी जैसी भूमिका रही है, जिन्होंने भी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

क्या है मामला
शनिवार देर रात शिमला में रामकृष्ण मिशन आश्रम और हिमालयन ब्रह्मो समाज के अनुयायियों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव, डंडों, कुर्सियों और गमलों से हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मियों समेत करीब सात लोगों को चोटें आई।  मंदिर को भी नुकसान पहुंचा। मंदिर का दरवाजा टूट गया और आश्रम की संपत्ति को भी क्षति पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें