फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में अग्निकांड: मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान, परिवार को खुले आसमान के नीचे काटनी पड़ेगी सर्द रातें

Sat, 17 Oct 2026 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा जिले में शनिवार सुबह अग्निकांड हुआ है। ग्राम पंचायत करयूनी कोठी के सेरी गांव में देवी सिंह पुत्र फत्तु राम का मकान आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
चंबा में मकान राख। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह अग्निकांड हुआ है। ग्राम पंचायत करयूनी कोठी के सेरी गांव में देवी सिंह पुत्र फत्तु राम का मकान आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन दल ने मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। हालांकि, आग की चपेट में आने से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागीय टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं विधायक डॉ. जनक राज ने प्रशासन को प्रभावित परिवार की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने आवास की समस्या खड़ी हो गई है। अब प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें