स्कूल का एक कमरा गिरने के कगार पर है। दरारें आने से असुरक्षित घोषित कर दिया है। हैरत की बात यह है कि इसे अभी तक गिराया नहीं गया है। इस कमरे के लिए 20 लाख रुपये की राशि विभाग ने जमा करवा दी है, लेकिन भवन का काम शुरू नहीं किया गया है। असुरक्षित कमरे के साथ करीब 50 मीटर की दूरी पर बरामदे में बच्चों की कक्षाएं लग रही हैं।
स्कूल में कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त कमरे भी नहीं हैं। दो कक्षाओं के बच्चे बाहर बैठकर पढ़ाई करते हैं। बरामदे में बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। इसी के साथ स्कूल में खेल मैदान भी नहीं है। असुरक्षित भवन के पास बच्चों को जाने से रोकने के लिए डेस्क को सहारा बनाया गया है। प्रबंधन का दावा है कि वह खेल के दौरान बच्चों का पूरा ध्यान रखते हैं। अधिक बच्चे और जगह कम होने से मीड-डे मिल खिलाने में दिक्कत आती है।