फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर से भी गुजरात जाएगी मिट्टी, लोहा

Sun, 12 Jan 2014 08:37 AM IST
अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के तहत गुजरात में स्थापित की जा रही सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति में रामपुर की मिट्टी एवं लोहा भी लगेगा। रामपुर भाजपा रविवार से मिट्टी और लोहा एकत्र करने की मुहिम छेड़ेगी।
विज्ञापन


रामपुर-ननखड़ी की 48 पंचायतों के अलावा नगर परिषद रामपुर क्षेत्र से मूर्ति बनाने की इस सामग्री को एकत्र करने के लिए भाजपा ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को 55 किटें बांटी। किट प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ता सामग्री एकत्र करने पंचायतों के लिए रवाना हो गए।

भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष विजय बिष्ट ने बताया कि प्रत्येक पंचायत से मिट्टी और लोहा एकत्र किया जाएगा। कृषि योग्य भूमि की मिट्टी के साथ ही कृषि में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार ही मूर्ति बनाने के लिए एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे, इसलिए इस तरह की मिट्टी और औजार ही एकत्र किए जाएंगे। हरके पंचायत से मिट्टी, लोहा एकत्र करने के बाद रामपुर पहुंचाए जाएंगे और यहां से यह सामग्री गुजरात भिजवाई जाएगी।

सरदार पटेल की मूर्ति के लिए मिट्टी और लोहा एकत्रित करने को लेकर कार्यकर्ताओं को खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि देश की अखंडता और एकता के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका अहम रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें