बैठक में तय हुआ कि विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिकारी दीर्घा पास, स्थापना पास तथा प्रेस संवाददाताओं को जारी पास प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा, ताकि सुरक्षा जांच में समय न लगे। किसी भी पास धारक द्वारा पास को किसी अन्य को स्थानांतरित करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी पास धारकों को अपने शासकीय पास पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।
बैठक में पुलिस प्रमुख अशोक तिवारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) ज्ञानेश्वर सिंह, सचिव (सामान्य प्रशासन) राजेश शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक (सतर्कता) संतोष पटियाल, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग राजीव कुमार, जिलाधीश अनुपम कश्यप, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, एसएसपी संजीव गांधी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम भुवन शर्मा, प्रबंध निदेशक एसजेपीएनएल वीरेंद्र सिंह ठाकुर, विधानसभा संयुक्त सचिव बेग राम कश्यप, संयुक्त निदेशक हरदयाल भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।