फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 2027 में आठ आईएएस अधिकारी और पांच विभागाध्यक्ष होंगे सेवानिवृत्त, सरकार ने जारी की सूची

Sat, 22 Aug 2026 12:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

वर्ष 2027 में आठ आईएएस अधिकारी और पांच विभागाध्यक्ष सेवानिवृत्त होंगे। राज्य सरकार की ओर से अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
एसीएस ओंकार शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में आठ आईएएस अधिकारी और पांच विभागाध्यक्ष सेवानिवृत्त होंगे। राज्य सरकार की ओर से अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार ये अधिकारी सरकारी सेवा की आयु पूरी करने के बाद निर्धारित तिथियों को दोपहर बाद सेवानिवृत्त होंगे। अधिसूचना के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास एवं परिवहन व रोपवेज एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा लोकायुक्त चंद्र प्रकाश वर्मा 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। इसी दिन  पीजीआई चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंकज राज  भी सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन

 विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी, एसएसडी, जीएडी, एसडब्ल्यूडी एवं संसदीय मामले) तथा स्मार्ट सिटी शिमला के एमडी व सीईओ हरबंस सिंह ब्रेस्कॉन 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होंगे। विशेष सचिव (राज्य कर एवं आबकारी तथा गृह) दलीप कुमार नेगी  28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं  निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. पंकज ललित 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।  निदेशक रेवेन्यू ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जोगिंदरनगर सतीश कुमार शर्मा 31 अगस्त 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। जबकि निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कुमार कोहली 31 अक्तूबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी संबंधित तिथि को दोपहर बाद सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त माने जाएंगे।
विज्ञापन

ये पांच वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त
प्रदेश सरकार ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की तिथियां भी अधिसूचित कर दी हैं। अधिसूचना के अनुसार कृषि निदेशक रविंद्र सिंह जसरोटिया, बागवानी निदेशक सतीश कुमार और जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता (डीएंडएम) ई. अनिल मेहता 28 फरवरी 2027 की दोपहर को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा (सेवानिवृत्त) 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन के मुख्य अभियंता ई. नरिंदर पाल सिंह चौहान की सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मई 2027 निर्धारित की गई है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में संबंधित अधिकारियों के नाम, पदनाम और सेवानिवृत्ति की तिथियों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें