हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में आठ आईएएस अधिकारी और पांच विभागाध्यक्ष सेवानिवृत्त होंगे। राज्य सरकार की ओर से अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार ये अधिकारी सरकारी सेवा की आयु पूरी करने के बाद निर्धारित तिथियों को दोपहर बाद सेवानिवृत्त होंगे। अधिसूचना के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास एवं परिवहन व रोपवेज एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा लोकायुक्त चंद्र प्रकाश वर्मा 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। इसी दिन पीजीआई चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंकज राज भी सेवानिवृत्त होंगे।