फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- नवंबर से शुरू होगी 1,500 शिक्षकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया

Fri, 03 Oct 2025 09:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नवंबर से 1,500 शिक्षकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि नवंबर से 1,500 शिक्षकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहले शिक्षा विभाग ने 3,101 शिक्षकों के पद भरने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। 600 पद जेबीटी और 900 पद टीजीटी शिक्षकों के भरे जाएंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्य चयन आयोग को भेज दिया गया है। सीधी भर्ती से इन पदों को भरा जाएगा। सीधी भर्ती से कुल 3,101 पद भरे जाएंगे। आयोग पहले चरण में 1,500 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। नवंबर में इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकार का प्रयास है कि नया सत्र शुरू होने से पहले यह शिक्षक मिल जाएं, जिससे स्कूलों में शिक्षकों की जो कमी दूर हो सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अभी तक शिक्षा विभाग में 7 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है। इसमें 4 हजार पद तो बैचवाइज आधार पर भरे गए हैं। तीन हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 10 हजार पद इस साल के अंत तक भर दिए जाएंगे। जबकि आउटसोर्स आधार पर भी करीब 13 हजार पद भरे जाएंगे। इसमें एनटीटी में छह हजार से ज्यादा पद है जिसे भरने की प्रक्रिया चली हुई है, बाकी अन्य श्रेणियों में भी भर्तियां की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें