छह अक्तूबर शाम 6 बजे से 7 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक अटल टनल की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहनों को अनुमति नहीं होगी। सात अक्तूबर को पलचान से अटल टनल रोहतांग तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पहली बार किसी राष्ट्रपति का मनाली में तीन दिवसीय दौरे के दौरान दो रात्रि का ठहराव मनाली में होगा। राष्ट्रपति के दौरे के लिए मनाली में करीब 600 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। उपायुक्त डा अमित शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है। राष्ट्रपति अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक जाएंगी।
अप्रैल में खराब मौसम के चलते रद्द हुआ था दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस पहले 29 अप्रैल 2026 को अटल टनल रोहतांग के दौरे पर आना था। खराब मौसम के कारण अंतिम समय पर यह दौरा रद्द हो गया था। इस दौरान राष्ट्रपति को लाहौल के सिस्सू तक जाना था लेकिन इस बार वह अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक ही जाएंगी।