फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक राम कुमार ने ली शपथ

Thu, 24 Jan 2013 03:07 PM IST
शिमला/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योति हत्याकांड में आरोपी कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी ने गुरूवार को हिमाचल विधानसभा में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटैल ने उनको शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद राम कुमार ने कहा कि उनको न्यायपालिका में पूरा भरोसा है। वह निर्दोष हैं। कुछ स्थानीय नेता उनको अपने साजिश का शिकार बना रहे हैं।

गौरतलब है कि होशियारपुर के भुंगा गांव की दलित लड़की ज्योति 22 नवंबर 2012 को पंचकूला के सेक्टर-21 में सड़क पर मृत पाई गई थी। उसकी पहचान मिटाने के लिए सिर को बुरी तरह से कुचल दिया गया था। इस हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद से राम कुमार पुलिस से भाग रहे थे। आठ जनवरी को उन्होंने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें अंबाला जेल भेज दिया गया।         
विज्ञापन

        

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें