फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने की विश्व में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने की अपील

Tue, 31 Mar 2026 12:48 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने विश्व में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने की अपील की है। अपने संदेश में दलाई लामा ने कहा कि सभी प्रमुख धर्म-चाहे वह ईसाई, बौद्ध, इस्लाम, हिंदू या यहूदी धर्म हों सभी का मूल संदेश प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और आत्म-संयम है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दलाई लामा (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शांति और अहिंसा का संदेश देते हुए विश्व में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने पोप लियो द्वारा पाम संडे के अवसर पर दिए गए शांति के संदेश का समर्थन किया और कहा कि यह सभी धर्मों की मूल भावना को दर्शाता है।

विज्ञापन




अपने संदेश में दलाई लामा ने कहा कि सभी प्रमुख धर्म-चाहे वह ईसाई, बौद्ध, इस्लाम, हिंदू या यहूदी धर्म हों- सभी का मूल संदेश प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और आत्म-संयम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इतिहास गवाह है कि हिंसा से केवल और अधिक हिंसा जन्म लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व सहित दुनिया के अन्य क्षेत्रों और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्षों का स्थायी समाधान केवल बातचीत, कूटनीति और आपसी सम्मान के जरिए ही संभव है। हमें यह समझना होगा कि मूल रूप से हम सभी एक ही मानव परिवार का हिस्सा हैं। दलाई लामा ने अंत में प्रार्थना करते हुए कहा कि विश्व में चल रही हिंसा और संघर्ष जल्द समाप्त हों और शांति स्थापित हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें